लखीमपुर: सेमरहा पुरवा गांव में अज्ञात कारणों के चलते युवक ने पेड़ में फंदे से लटक कर की आत्महत्या पोस्टमार्टम हाउस पहुंचे परिजन
लखीमपुर सदर तहसील क्षेत्र के अंतर्गत शारदा नगर थाना क्षेत्र के सिमराहा पुरवा गांव में आज अज्ञात कारणों के चलते युवक दीपू पुत्र कल्लू राम ने पेड़ में फंदे से लटक कर आत्महत्या कर ली थी। दीपू का शव पेड़ में फंदे से लटका देख गांव में हड़कंप मच गया था। परिजनों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।