लखीमपुर: बालूडीह गांव में बिजली के तारों में हुई भीषण स्पार्किंग, आधे गांव की बिजली सप्लाई हुई गुल
लखीमपुर खीरी जिले में भीषण गर्मी के कारण आए दिन बिजली के तारों में भीषण स्पार्किंग हो रही है । सदर तहसील क्षेत्र के अंतर्गत सदर कोतवाली क्षेत्र के बालूडीह गांव में बीती देर रात बिजली के तारों में भीषण स्पार्किंग होने से अफरा तफरी मच गई थी। स्थानीय ग्रामीणों ने मामले की सूचना बिजली विभाग को दी है। ग्रामीणों ने वीडियो बनाकर वायरल किया है।