लखीमपुर: फूलबेहड़ कोतवाली पुलिस ने 10 लीटर अवैध कच्ची शराब बरामद कर एक आरोपी को बेलिहान गांव से किया गिरफ्तार
सदर तहसील क्षेत्र के अंतर्गत फूलबेहड़ कोतवाली पुलिस ने आज एक आरोपी को बेलिहान गांव से गिरफ्तार किया है। पुलिस ने गिरफ्तार किए गए आरोपी सुरेश कुमार पुत्र बेचू निवासी गांव नई बस्ती बेलिहान के कब्जे से 10 लीटर अवैध कच्ची शराब बरामद की है। आरोपी के खिलाफ पुलिस ने कोतवाली में आबकारी अधिनियम के तहत विधि कार्रवाई कर आरोपी को आज न्यायालय में पेश किया है।