लखीमपुर: सैधरी के फत्तेपुर गांव क्रिकेट नाइट टूर्नामेंट का हुआ आयोजन नगर पालिका परिषद अध्यक्ष ने फीता काटकर किया शुभारंभ
लखीमपुर सदर तहसील क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम पंचायत सैधरी के फत्तेपुर गांव में क्रिकेट नाइट टूर्नामेंट का आयोजन किया गया है। बीती रात क्रिकेट नाइट टूर्नामेंट का नगर पालिका परिषद अध्यक्ष डॉक्टर ईरा श्रीवास्तव ने फीता काटकर शुभारंभ किया है। पहला मैच फत्तेपुर और हाथीपुर के बीच हुआ है। क्रिकेट देखने के लिए भारी तादाद में दर्शक पहुंचे थे।