लखीमपुर: मैगलगंज कस्बे के निजी हॉस्पिटल में राजमिस्त्री की हुई मौत, पोस्टमार्टम हाउस पहुंचे मृतक के पिता ने डॉक्टर पर लगाए आरोप
मैगलगंज के सदरपुर गांव निवासी विमलेश कुमार करीब पंद्रह दिनों से जमुनिया स्थित सरदार जरनैल सिंह के झाले पर राजमिस्त्री का काम कर रहा था। काम करने के दौरान विमलेश कुमार अचानक तबियत बिगड़ गई। उसे मैगलगंज कस्बे के एक निजी हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया। जहां उसकी मौत हो गई है। पोस्टमार्टम हाउस पहुंचे मृतक के पिता ने डॉक्टर पर लापरवाही का आरोप लगाया है।