सहजनवा: हरपुर बुदहट इलाके में 'काले साये' का डर दिखाकर ठगी, साधु बनकर आए ठग ने महिला के गहने उड़ाए
गोरखपुर के हरपुर-बुदहट थाना क्षेत्र के भेंउसा गांव में एक महिला के साथ ठगी की वारदात सामने आई है। साधु के वेश में आए एक ठग ने आभूषण दोगुना करने का झांसा देकर महिला को अपना शिकार बना लिया। पीड़िता पोतना देवी, पत्नी बजरंगी की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात ठग के खिलाफ बीएनएस की धारा 318 के तहत मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। घटना 28 अप्रैल की सुबह की है।