बिहपुर: बलहा में बंद घर से लाखों की चोरी
नारायणपुर प्रखंड के बलहा गांव में बंद पड़े घर का ताला तोड़कर चोरों ने लाखों रुपये के जेवरात और पानी का मोटर चोरी कर लिया। पीड़ित पंकज सिंह ने भवानीपुर थाना में आवेदन देकर बताया कि उनका परिवार मध्य प्रदेश के सिंगरौली में रहता है। चोरों ने घर में घुसकर बक्से तोड़कर कीमती सामान उड़ा लिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।