थरथरी: सरथा गांव के काली स्थान के पास एक अधेड़ को मारपीट कर बीस हजार रुपया की छिंतौरी
थाना क्षेत्र के सरथा गांव के काली स्थान के पास दिलीप को मारपीट कर 20 हजार रुपया छीन लिया। पीड़ित दिलीप कुमार ने कहा कि मैं गिरिधर चक गांव के गल्ला व्यापारी के यहां से बीस हजार रुपया लेकर आ रहा था। सरथा गांव के पास कालीमंदिर के पास सुनील कुमार, सुमित कुमार व जितेंद्र प्रसाद ने मारपीटकर बीस हजार रुपया छीन लिया। इस मामले में चंडी थाना में लिखित आवेदन दिया है।