Public App Logo
Jansamasya
News
पुलिस
Maharashtra
Bjp
National
Police
Bihar
कांग्रेस
Congress
Modi
Delhi
Viral
Crime
Up
अमित_शाह
Bollywood
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
Pmmodi
Rahulgandhi
यूपी
Uttarpradesh
Haryana
Cricket
Lucknow
Uttarakhand
Sambalpur
Crimenews
image
image
image
image
image

**नशा मुक्त भारत अभियान के अंतर्गत मोतिहारी में प्रभात फेरी का आयोजन, जिलाधिकारी ने दिखाई हरी झंडी एवं दिलाई नशा मुक्ति की शपथ** नशा मुक्त भारत अभियान के अंतर्गत आज पूर्वी चंपारण जिला मुख्यालय में जन-जागरूकता हेतु प्रभात फेरी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ जिलाधिकारी, पूर्वी चंपारण द्वारा उपस्थित प्रतिभागियों को नशा मुक्ति की शपथ दिलाकर एवं प्रभात फेरी को हरी झंडी दिखाकर किया गया। प्रभात फेरी में भारत स्काउट्स एंड गाइड्स**, एनसीसी (NCC) के कैडेटों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। इनके साथ सामाजिक सुरक्षा कोषांग एवं बुनियाद केंद्र के पदाधिकारी एवं कर्मी भी शामिल रहे। प्रभात फेरी के दौरान प्रतिभागियों ने नशा मुक्ति संबंधी जागरूकता नारों के माध्यम से लोगों को नशे से दूर रहने तथा स्वस्थ एवं सकारात्मक जीवनशैली अपनाने का संदेश दिया। इस अवसर पर जिलाधिकारी ने कहा कि नशा मुक्त समाज का निर्माण केवल प्रशासनिक प्रयासों से नहीं, बल्कि जनभागीदारी एवं युवाओं की सक्रिय भूमिका से ही संभव है। उन्होंने सभी नागरिकों से नशे के विरुद्ध जागरूकता फैलाने तथा स्वयं भी नशे से दूर रहने का संकल्प लेने का आह्वान किया। कार्यक्रम का उद्देश्य युवाओं एवं आमजन में नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूकता बढ़ाना तथा नशा मुक्त भारत अभियान को जन-जन तक पहुंचाना था। प्रभात फेरी शहर के विभिन्न मार्गों से होकर गुजरी, जहां आम नागरिकों को नशा त्यागने एवं स्वस्थ समाज के निर्माण में सहयोग करने का संदेश दिया गया। इस अवसर पर सामाजिक सुरक्षा कोषांग एवं बुनियाद केंद्र के पदाधिकारी एवं कर्मी सहित भारत स्काउट्स एंड गाइड्स तथा एनसीसी के कैडेट बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। Information & Public Relations Department, Government of Bihar Social Welfare Department, Government of Bihar

East Champaran, Bihar | Jun 25, 2026

MORE NEWS

कल दिनांक 24.06.2026 को देर संध्या में जिलाधिकारी श्री सौरभ सुमन यादव की अध्यक्षता में समाहरणालय स्थित डॉ राधाकृष्णन सभागार में शिक्षा विभाग की समीक्षा बैठक संपन्न हुई। 
बैठक में जिलान्तर्गत संचालित सभी योजनाओं के प्रगति की समीक्षा करते हुए निदेश दिया गया कि सभी प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी अपने प्रखंडाधीन विद्यालयों में संचालित सभी योजनाओं एवं कार्यक्रमों का नियमित अनुश्रवण करेंगे तथा विद्यालयों में उपलब्ध कराये गये सामग्रियों का समुचित उपयोग सुनिश्चित कराएंगे।
       विद्यालयों में स्मार्ट क्लास, आई०सी०टी० लैब, प्रयोगशाला, पुस्तकालय, खेल सामग्री, वाद्य यंत्र आदि का नियमित उपयोग कराया जाय तथा नोट कैम से फोटो लेकर भेजना सुनिश्चित किया जाय।
      मॉडल स्कूल एवं पी०एम०श्री विद्यालय की समीक्षा करते हुए निदेश दिया गया कि विद्यालयों में यथाशीघ्र सभी आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराया जाय।
      डीएम के द्वारा निदेश दिया गया कि कस्तूरबा गाँधी बालिका विद्यालय का नियमित अनुश्रवण किया जाय तथा बालिकाओं की उपस्थिति एवं आधारभूत सुविधाओं की उपलब्धता सुनिश्चित कराया जाय।
      विद्यालयों में कराये जाने वाले असैनिक कार्य/ निर्माण कार्यों को ससमय प्रारंभ करते हुए  पूर्ण कराने का निदेश दिया गया।
    उक्त बैठक में जिलाधिकारी के साथ उप विकास आयुक्त डॉ प्रदीप कुमार,नगर आयुक्त श्री आशीष कुमार, सदर अनुमंडल पदाधिकारी श्री निशांत सिहारा,सहायक समाहर्ता श्री राजकृष्ण झा,जिला शिक्षा पदाधिकारी श्री राजन कुमार गिरि सहित शिक्षा विभाग के कार्यक्रम पदाधिकारी एवं प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी उपस्थित थे।
Information & Public Relations Department, Government of Bihar Bihar Education Department

कल दिनांक 24.06.2026 को देर संध्या में जिलाधिकारी श्री सौरभ सुमन यादव की अध्यक्षता में समाहरणालय स्थित डॉ राधाकृष्णन सभागार में शिक्षा विभाग की समीक्षा बैठक संपन्न हुई। बैठक में जिलान्तर्गत संचालित सभी योजनाओं के प्रगति की समीक्षा करते हुए निदेश दिया गया कि सभी प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी अपने प्रखंडाधीन विद्यालयों में संचालित सभी योजनाओं एवं कार्यक्रमों का नियमित अनुश्रवण करेंगे तथा विद्यालयों में उपलब्ध कराये गये सामग्रियों का समुचित उपयोग सुनिश्चित कराएंगे। विद्यालयों में स्मार्ट क्लास, आई०सी०टी० लैब, प्रयोगशाला, पुस्तकालय, खेल सामग्री, वाद्य यंत्र आदि का नियमित उपयोग कराया जाय तथा नोट कैम से फोटो लेकर भेजना सुनिश्चित किया जाय। मॉडल स्कूल एवं पी०एम०श्री विद्यालय की समीक्षा करते हुए निदेश दिया गया कि विद्यालयों में यथाशीघ्र सभी आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराया जाय। डीएम के द्वारा निदेश दिया गया कि कस्तूरबा गाँधी बालिका विद्यालय का नियमित अनुश्रवण किया जाय तथा बालिकाओं की उपस्थिति एवं आधारभूत सुविधाओं की उपलब्धता सुनिश्चित कराया जाय। विद्यालयों में कराये जाने वाले असैनिक कार्य/ निर्माण कार्यों को ससमय प्रारंभ करते हुए पूर्ण कराने का निदेश दिया गया। उक्त बैठक में जिलाधिकारी के साथ उप विकास आयुक्त डॉ प्रदीप कुमार,नगर आयुक्त श्री आशीष कुमार, सदर अनुमंडल पदाधिकारी श्री निशांत सिहारा,सहायक समाहर्ता श्री राजकृष्ण झा,जिला शिक्षा पदाधिकारी श्री राजन कुमार गिरि सहित शिक्षा विभाग के कार्यक्रम पदाधिकारी एवं प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी उपस्थित थे। Information & Public Relations Department, Government of Bihar Bihar Education Department

East Champaran, Bihar | Jun 25, 2026

शांतिपूर्ण तरीके से सद्भाव के वातावरण में मनायें मुहर्रम का त्यौहार- जिलाधिकारी

     मुहर्रम का पर्व को शांतिपूर्ण तरीके से सद्भाव के साथ मनाने को लेकर विधि व्यवस्था के मद्देनजर जिला स्तरीय शांति समिति बैठक जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक की संयुक्त अध्यक्षता में समाहरणालय स्थित डॉ राधाकृष्णन सभागार में संपन्न हुई।
बैठक में जिला के सभी छः अनुमंडलों से शांति समिति के सम्मानित प्रतिनिधिगण उपस्थित थे। जिलाधिकारी के द्वारा सर्वप्रथम सभी प्रतिनिधि गण का स्वागत किया गया एवं सभी प्रतिनिधि से एक-एक कर मुहर्रम पर्व की तैयारी की जानकारी प्राप्त की गई।यह भी पूछा गया की किन्ही के क्षेत्र में अगर कोई समस्या है तो उसे निश्चित रूप से बता दे ताकि समय रहते उसका समाधान किया जा सके। सभी सदस्य गण के द्वारा एक स्वर से बताया गया कि पूर्वी चंपारण जिला अपने  गंगा जमुनी तहजीब के लिए जाना जाता रहा है। इस पर्व को भी इसी सलीके से शांतिपूर्वक संपन्न कर लिया जाएगा। बताया गया कि सभी जगह थाना स्तर से लेकर अनुमंडल स्तर पर शांति समिति की बैठक संपन्न हो चुकी है एवं सभी जरूरी निर्देश मिल गए हैं और उसका अनुपालन सुनिश्चित कराया जाएगा। ताजिया की हाइट कम रखना एवं डीजे का प्रयोग बिल्कुल ही नहीं करने की बात सभी समितियों को बता दी गई है एवं इसका अनुपालन कराया जाएगा। बैठक में बताया गया कि उन महत्वपूर्ण स्थलों पर जहां ताजिया का मिलन होता है वहां समिति के लोगों में आगे निकलने की एक ललक होती है, वहां पर विशेष चौकसी बरतने की जरूरत है। इसको लेकर के जानपुल,ज्ञान बाबू चौक, मधुबन छावनी चौक, धर्म समाज चौक इत्यादि जगह पर चौकसी की आवश्यकता है। बैठक में उपस्थित डॉ लालबाबू प्रसाद गुप्ता ने कहा कि नगर निगम के तरफ से साफ सफाई की व्यापक प्रबंध किए गए हैं। कहीं से भी जुलूस में लोगों को समस्याएं नहीं होगी। जगह-जगह पेय जल की व्यवस्था भी कराई जा रही है।
      शांति समिति की बैठक को संबोधित करते हुए जिलाधिकारी ने कहा कि मोहर्रम का पर्व दिनांक 26.06.2026 को मनाया जाने की सूचना है जो चांद के दृष्टिगोचर होने पर निर्भर है। इस पर्व को शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न कराने को लेकर जिला प्रशासन ने सभी तैयारी पूर्ण कर ली है। इसको लेकर के जिला अंतर्गत चिन्हित कुल 576 स्थलों पर दंडाधिकारी/ पुलिस पदाधिकारी एवं पुलिस बल की प्रतिनियुक्ति की गई है जिसमें मोतिहारी में181,सिकरहना में 129, पकड़ीदयाल में 48, अरेराज में 59, चकिया में 105 और रक्सौल में 54 स्थान को चिन्हित किया गया है और वहां शांति और सुरक्षा के मद्देनजर पुख्ता इंतजाम किए गए हैं।
     जिलाधिकारी ने बताया कि  अनुमंडल स्तर पर एवं जिला स्तर पर 24 घंटा कार्यरत रहने वाले कंट्रोल रूम की स्थापना की गई है। जिला कंट्रोल रूम 0652- 242418 पर कार्यरत रहेगा एवं इस पर किसी भी तरह की सूचना दी जा सकती है जिस पर त्वरित कार्रवाई की जाएगी। 
     जिलाधिकारी ने कहा कि बिना लाइसेंस के जुलूस नहीं निकाला जाए। जुलूस निकालने के लिए लाइसेंस के अनिवार्यता है। जुलूस निकालते समय निर्धारित समय एवं रूट का निश्चित रूप से अनुपालन किया जाए। इसमें कहीं से भी शिकायत नहीं मिलनी चाहिए। जुलूस पर निगरानी रखने के लिए सभी संवेदनशील जगह पर सीसीटीवी कैमरा लगाई जा रही है एवं ड्रोन कैमरा के माध्यम से भी निगरानी की जाएगी। साथ ही साथ सभी जुलूस का वीडियो ग्राफी करने का भी निर्देश दिया गया है। 
    जिलाधिकारी ने समिति के सदस्य गण का आह्वान किया कि आप सभी एक अभिभावक के रूप में जुलूस के साथ हमेशा उपस्थित रहेंगे एवं दिए गए निर्देशों का अनुपालन सुनिश्चित करेंगे। उन्होंने कहा कि सभी समितियों के द्वारा वॉलिंटियर्स को चिन्हित किया जाए एवं उनका नाम एवं मोबाइल नंबर स्थानीय थाना को उपलब्ध करा दिया जाए ताकि समय पड़ने पर प्रशासन उनका सहयोग ले सके। 
जिलाधिकारी ने कहा कि डीजे को पूर्णत प्रतिबंधित किया गया है एवं लाउडस्पीकर का भी उपयोग नहीं किया जाना है। उन्होंने कहा कि आज संध्या पहर से ही सभी पदाधिकारी क्षेत्र भ्रमण में रहेंगे और आसूचना संग्रह करेंगे एवं छोटी सी छोटी घटनाओं पर भी बारीक नजर रखेंगे और उसका समाधान करेंगे। जिला प्रशासन द्वारा दिए गए निर्देश एवं विभिन्न थाना स्तर से लेकर अनुमंडल स्तर पर शांति समितियां के साथ बैठक में दिए गए निर्देश का अनुपालन हर हाल में सुनिश्चित करना होगा। कहीं से भी शिकायत मिलने पर जिला प्रशासन कठोर कार्रवाई करने से नहीं चुकेगा।
     इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक ने कहा कि मुहर्रम पर्व को शांतिपूर्ण संपन्न कराने को लेकर प्रशासनिक व्यवस्था इतनी चुस्त रखी गई है कि कोई भी असामाजिक तत्व अपने मकसद में कामयाब नहीं हो पाएगा। सोशल मीडिया पर कड़ी नजर रखी जा रही है और इसके लिए साइबर सेल को सक्रिय कर दिया गया है साथ ही साइबर सेनानी भी सक्रिय रूप से कार्य कर रहे हैं। पुलिस अधीक्षक में शांति समिति के सदस्यों से भी आह्वान किया कि अगर सांप्रदायिक तनाव वाले कहीं से वीडियो प्रसारित होते हो तो तुरंत उसको पुलिस अधीक्षक अथवा जिलाधिकारी को उपलब्ध कराया जाए ताकि उस पर तत्काल कड़ी कार्रवाई की जा सके। उन्होंने कहा कि मोहर्रम पर्व के अवसर पर सादे लिवास में पुलिस चारों तरफ भ्रमणशील रहेगी। डायल 112 भी 24 घंटा भ्रमणशील रहेगा। पुलिस अधीक्षक ने कहा कि किसी भी तरह के हथियार का प्रदर्शन पर रोक लगाई गई है। तलवार, भाला, गड़ासा  इत्यादि हथियारों का प्रदर्शन नहीं किया जाना है। उन्होंने बताया कि असामाजिक तत्वों की पहचान करते हुए अनुमंडल स्तर पर बड़ी संख्या में बाउंड डाउन कराया गया है और यह कार्य अभी भी जारी है। 
   बैठक में उपस्थित अनुमंडल पदाधिकारी, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी एवं थाना प्रभारी के द्वारा बताया गया कि जुलूस मार्ग का भौतिक सत्यापन कर लिया गया है एवं निर्धारित मार्ग से जुलूस निकले इसको लेकर सख्त हिदायत भी समितियां को दी गई है। 
     शांति समिति की बैठक में अपर समाहर्ता श्री मुकेश कुमार सिंहा ,उप विकास आयुक्त डॉ प्रदीप कुमार, अपर समाहर्ता लोक शिकायत श्री शैलेंद्र कुमार भारती, अपर समाहर्ता विभागीय जांच मो सिबगतुल्लाह,नगर आयुक्त श्री आशीष कुमार, सदर अनुमंडल पदाधिकारी श्री निशांत सिहारा ,सहायक समाहर्ता श्री राजकृष्ण झा,अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, थाना प्रभारी सहित शांति समिति की ओर से उप महा पौर डॉ लाल बाबू प्रसाद गुप्ता, डॉ परवेज, श्याम बाबू सिंह, सुधांशु रंजन, साजिद राजा, सुधीर गुप्ता, लड्डू सिंह, सतपाल सिंह छाबड़ा, इं.किशोर,पप्पू चौधरी, कुमार केशवम,मो. कलाम सहित शांति समिति के अन्य सभी सदस्यगण उपस्थित थे।
     इस अवसर पर जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक के द्वारा संपूर्ण जिला वासियों से मोहर्रम के पर्व को शांतिपूर्ण, सद्भाव एवं भाईचारा के साथ मनाने की अपील की गई और सभी को शुभकामनाएं दी गई।
Information & Public Relations Department, Government of Bihar Motihari Police

शांतिपूर्ण तरीके से सद्भाव के वातावरण में मनायें मुहर्रम का त्यौहार- जिलाधिकारी मुहर्रम का पर्व को शांतिपूर्ण तरीके से सद्भाव के साथ मनाने को लेकर विधि व्यवस्था के मद्देनजर जिला स्तरीय शांति समिति बैठक जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक की संयुक्त अध्यक्षता में समाहरणालय स्थित डॉ राधाकृष्णन सभागार में संपन्न हुई। बैठक में जिला के सभी छः अनुमंडलों से शांति समिति के सम्मानित प्रतिनिधिगण उपस्थित थे। जिलाधिकारी के द्वारा सर्वप्रथम सभी प्रतिनिधि गण का स्वागत किया गया एवं सभी प्रतिनिधि से एक-एक कर मुहर्रम पर्व की तैयारी की जानकारी प्राप्त की गई।यह भी पूछा गया की किन्ही के क्षेत्र में अगर कोई समस्या है तो उसे निश्चित रूप से बता दे ताकि समय रहते उसका समाधान किया जा सके। सभी सदस्य गण के द्वारा एक स्वर से बताया गया कि पूर्वी चंपारण जिला अपने गंगा जमुनी तहजीब के लिए जाना जाता रहा है। इस पर्व को भी इसी सलीके से शांतिपूर्वक संपन्न कर लिया जाएगा। बताया गया कि सभी जगह थाना स्तर से लेकर अनुमंडल स्तर पर शांति समिति की बैठक संपन्न हो चुकी है एवं सभी जरूरी निर्देश मिल गए हैं और उसका अनुपालन सुनिश्चित कराया जाएगा। ताजिया की हाइट कम रखना एवं डीजे का प्रयोग बिल्कुल ही नहीं करने की बात सभी समितियों को बता दी गई है एवं इसका अनुपालन कराया जाएगा। बैठक में बताया गया कि उन महत्वपूर्ण स्थलों पर जहां ताजिया का मिलन होता है वहां समिति के लोगों में आगे निकलने की एक ललक होती है, वहां पर विशेष चौकसी बरतने की जरूरत है। इसको लेकर के जानपुल,ज्ञान बाबू चौक, मधुबन छावनी चौक, धर्म समाज चौक इत्यादि जगह पर चौकसी की आवश्यकता है। बैठक में उपस्थित डॉ लालबाबू प्रसाद गुप्ता ने कहा कि नगर निगम के तरफ से साफ सफाई की व्यापक प्रबंध किए गए हैं। कहीं से भी जुलूस में लोगों को समस्याएं नहीं होगी। जगह-जगह पेय जल की व्यवस्था भी कराई जा रही है। शांति समिति की बैठक को संबोधित करते हुए जिलाधिकारी ने कहा कि मोहर्रम का पर्व दिनांक 26.06.2026 को मनाया जाने की सूचना है जो चांद के दृष्टिगोचर होने पर निर्भर है। इस पर्व को शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न कराने को लेकर जिला प्रशासन ने सभी तैयारी पूर्ण कर ली है। इसको लेकर के जिला अंतर्गत चिन्हित कुल 576 स्थलों पर दंडाधिकारी/ पुलिस पदाधिकारी एवं पुलिस बल की प्रतिनियुक्ति की गई है जिसमें मोतिहारी में181,सिकरहना में 129, पकड़ीदयाल में 48, अरेराज में 59, चकिया में 105 और रक्सौल में 54 स्थान को चिन्हित किया गया है और वहां शांति और सुरक्षा के मद्देनजर पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। जिलाधिकारी ने बताया कि अनुमंडल स्तर पर एवं जिला स्तर पर 24 घंटा कार्यरत रहने वाले कंट्रोल रूम की स्थापना की गई है। जिला कंट्रोल रूम 0652- 242418 पर कार्यरत रहेगा एवं इस पर किसी भी तरह की सूचना दी जा सकती है जिस पर त्वरित कार्रवाई की जाएगी। जिलाधिकारी ने कहा कि बिना लाइसेंस के जुलूस नहीं निकाला जाए। जुलूस निकालने के लिए लाइसेंस के अनिवार्यता है। जुलूस निकालते समय निर्धारित समय एवं रूट का निश्चित रूप से अनुपालन किया जाए। इसमें कहीं से भी शिकायत नहीं मिलनी चाहिए। जुलूस पर निगरानी रखने के लिए सभी संवेदनशील जगह पर सीसीटीवी कैमरा लगाई जा रही है एवं ड्रोन कैमरा के माध्यम से भी निगरानी की जाएगी। साथ ही साथ सभी जुलूस का वीडियो ग्राफी करने का भी निर्देश दिया गया है। जिलाधिकारी ने समिति के सदस्य गण का आह्वान किया कि आप सभी एक अभिभावक के रूप में जुलूस के साथ हमेशा उपस्थित रहेंगे एवं दिए गए निर्देशों का अनुपालन सुनिश्चित करेंगे। उन्होंने कहा कि सभी समितियों के द्वारा वॉलिंटियर्स को चिन्हित किया जाए एवं उनका नाम एवं मोबाइल नंबर स्थानीय थाना को उपलब्ध करा दिया जाए ताकि समय पड़ने पर प्रशासन उनका सहयोग ले सके। जिलाधिकारी ने कहा कि डीजे को पूर्णत प्रतिबंधित किया गया है एवं लाउडस्पीकर का भी उपयोग नहीं किया जाना है। उन्होंने कहा कि आज संध्या पहर से ही सभी पदाधिकारी क्षेत्र भ्रमण में रहेंगे और आसूचना संग्रह करेंगे एवं छोटी सी छोटी घटनाओं पर भी बारीक नजर रखेंगे और उसका समाधान करेंगे। जिला प्रशासन द्वारा दिए गए निर्देश एवं विभिन्न थाना स्तर से लेकर अनुमंडल स्तर पर शांति समितियां के साथ बैठक में दिए गए निर्देश का अनुपालन हर हाल में सुनिश्चित करना होगा। कहीं से भी शिकायत मिलने पर जिला प्रशासन कठोर कार्रवाई करने से नहीं चुकेगा। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक ने कहा कि मुहर्रम पर्व को शांतिपूर्ण संपन्न कराने को लेकर प्रशासनिक व्यवस्था इतनी चुस्त रखी गई है कि कोई भी असामाजिक तत्व अपने मकसद में कामयाब नहीं हो पाएगा। सोशल मीडिया पर कड़ी नजर रखी जा रही है और इसके लिए साइबर सेल को सक्रिय कर दिया गया है साथ ही साइबर सेनानी भी सक्रिय रूप से कार्य कर रहे हैं। पुलिस अधीक्षक में शांति समिति के सदस्यों से भी आह्वान किया कि अगर सांप्रदायिक तनाव वाले कहीं से वीडियो प्रसारित होते हो तो तुरंत उसको पुलिस अधीक्षक अथवा जिलाधिकारी को उपलब्ध कराया जाए ताकि उस पर तत्काल कड़ी कार्रवाई की जा सके। उन्होंने कहा कि मोहर्रम पर्व के अवसर पर सादे लिवास में पुलिस चारों तरफ भ्रमणशील रहेगी। डायल 112 भी 24 घंटा भ्रमणशील रहेगा। पुलिस अधीक्षक ने कहा कि किसी भी तरह के हथियार का प्रदर्शन पर रोक लगाई गई है। तलवार, भाला, गड़ासा इत्यादि हथियारों का प्रदर्शन नहीं किया जाना है। उन्होंने बताया कि असामाजिक तत्वों की पहचान करते हुए अनुमंडल स्तर पर बड़ी संख्या में बाउंड डाउन कराया गया है और यह कार्य अभी भी जारी है। बैठक में उपस्थित अनुमंडल पदाधिकारी, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी एवं थाना प्रभारी के द्वारा बताया गया कि जुलूस मार्ग का भौतिक सत्यापन कर लिया गया है एवं निर्धारित मार्ग से जुलूस निकले इसको लेकर सख्त हिदायत भी समितियां को दी गई है। शांति समिति की बैठक में अपर समाहर्ता श्री मुकेश कुमार सिंहा ,उप विकास आयुक्त डॉ प्रदीप कुमार, अपर समाहर्ता लोक शिकायत श्री शैलेंद्र कुमार भारती, अपर समाहर्ता विभागीय जांच मो सिबगतुल्लाह,नगर आयुक्त श्री आशीष कुमार, सदर अनुमंडल पदाधिकारी श्री निशांत सिहारा ,सहायक समाहर्ता श्री राजकृष्ण झा,अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, थाना प्रभारी सहित शांति समिति की ओर से उप महा पौर डॉ लाल बाबू प्रसाद गुप्ता, डॉ परवेज, श्याम बाबू सिंह, सुधांशु रंजन, साजिद राजा, सुधीर गुप्ता, लड्डू सिंह, सतपाल सिंह छाबड़ा, इं.किशोर,पप्पू चौधरी, कुमार केशवम,मो. कलाम सहित शांति समिति के अन्य सभी सदस्यगण उपस्थित थे। इस अवसर पर जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक के द्वारा संपूर्ण जिला वासियों से मोहर्रम के पर्व को शांतिपूर्ण, सद्भाव एवं भाईचारा के साथ मनाने की अपील की गई और सभी को शुभकामनाएं दी गई। Information & Public Relations Department, Government of Bihar Motihari Police

East Champaran, Bihar | Jun 24, 2026

आज दिनांक-24.06.2026 को दीक्षांत परेड समारोह में मुख्य अतिथि पुलिस उप-महानिरीक्षक, चंपारण क्षेत्र, बेतिया श्री हर किशोर राय, जिलाधिकारी श्री सौरभ सुमन यादव एवं पुलिस अधीक्षक श्री स्वर्ण प्रभात की उपस्थिति में मोतिहारी जिला में प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे कुल-531 प्रशिक्षु सिपाहियों का दीक्षांत परेड समारोह संपन्न हुआ।  उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रशिक्षु सिपाहियों को तथा बाह्य / अंतःविषय के अनुदेशको को प्रशस्ति-पत्र देकर सम्मानित किया गया और उनके अथक प्रयास एवं मेहनत की सराहना की गई ।
Information & Public Relations Department, Government of Bihar Motihari Police

आज दिनांक-24.06.2026 को दीक्षांत परेड समारोह में मुख्य अतिथि पुलिस उप-महानिरीक्षक, चंपारण क्षेत्र, बेतिया श्री हर किशोर राय, जिलाधिकारी श्री सौरभ सुमन यादव एवं पुलिस अधीक्षक श्री स्वर्ण प्रभात की उपस्थिति में मोतिहारी जिला में प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे कुल-531 प्रशिक्षु सिपाहियों का दीक्षांत परेड समारोह संपन्न हुआ। उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रशिक्षु सिपाहियों को तथा बाह्य / अंतःविषय के अनुदेशको को प्रशस्ति-पत्र देकर सम्मानित किया गया और उनके अथक प्रयास एवं मेहनत की सराहना की गई । Information & Public Relations Department, Government of Bihar Motihari Police

East Champaran, Bihar | Jun 24, 2026

सहयोग शिविर को सफलतापूर्वक आयोजित करने को लेकर सदर अनुमंडल पदाधिकारी ने मोतिहारी प्रखंड के ढेकहां उत्तरी पंचायत का किया भ्रमण 

        आगामी 07.07.2026 को मोतिहारी प्रखंड के ढेकहां उत्तरी पंचायत में आयोजित होने वाले सहयोग शिविर की सफलत को लेकर सदर अनुमंडल पदाधिकारी श्री निशांत सिहारा के द्वारा भ्रमण किया गया।
भ्रमण का मुख्य उद्देश्य आगामी सहयोग शिविर की तैयारियों की समीक्षा करना तथा आम लोगों तक जिला प्रशासन की सुगमता पूर्ण पहुंच को मजबूत बनाना था।
     सहयोग शिविर के लिए पंचायत स्तर पर प्रतिनियुक्ति अधिकारियों/कर्मियों को निर्देश देते हुए कहा गया कि शिविर में आने वाले लोगों की समस्याओं का त्वरित निष्पादन सुनिश्चित किया जाए। साथ ही सभी विभाग अपने-अपने स्टॉल लगाकर योजनाओं की जानकारी उपलब्ध कराएं, ताकि ग्रामीणों को एक ही स्थान पर विभिन्न सेवाओं का लाभ मिल सके।
उन्होंने विशेष रूप से राजस्व, सामाजिक सुरक्षा, स्वास्थ्य, शिक्षा, कृषि एवं आपूर्ति विभाग के अधिकारियों को सक्रिय भूमिका निभाने का निर्देश दिया। बैठक में शिविर के दौरान साफ-सफाई, पेयजल, बिजली एवं सुरक्षा व्यवस्था को लेकर भी विस्तार से चर्चा की गई।
उन्होंने सभी अधिकारियों को समय पर तैयारी पूरी करने एवं आपसी समन्वय के साथ कार्य करने का निर्देश दिया।
स्थानीय अधिकारियों ने भी सहयोग शिविर को सफल बनाने का भरोसा दिलाया। 
Information & Public Relations Department, Government of Bihar

सहयोग शिविर को सफलतापूर्वक आयोजित करने को लेकर सदर अनुमंडल पदाधिकारी ने मोतिहारी प्रखंड के ढेकहां उत्तरी पंचायत का किया भ्रमण आगामी 07.07.2026 को मोतिहारी प्रखंड के ढेकहां उत्तरी पंचायत में आयोजित होने वाले सहयोग शिविर की सफलत को लेकर सदर अनुमंडल पदाधिकारी श्री निशांत सिहारा के द्वारा भ्रमण किया गया। भ्रमण का मुख्य उद्देश्य आगामी सहयोग शिविर की तैयारियों की समीक्षा करना तथा आम लोगों तक जिला प्रशासन की सुगमता पूर्ण पहुंच को मजबूत बनाना था। सहयोग शिविर के लिए पंचायत स्तर पर प्रतिनियुक्ति अधिकारियों/कर्मियों को निर्देश देते हुए कहा गया कि शिविर में आने वाले लोगों की समस्याओं का त्वरित निष्पादन सुनिश्चित किया जाए। साथ ही सभी विभाग अपने-अपने स्टॉल लगाकर योजनाओं की जानकारी उपलब्ध कराएं, ताकि ग्रामीणों को एक ही स्थान पर विभिन्न सेवाओं का लाभ मिल सके। उन्होंने विशेष रूप से राजस्व, सामाजिक सुरक्षा, स्वास्थ्य, शिक्षा, कृषि एवं आपूर्ति विभाग के अधिकारियों को सक्रिय भूमिका निभाने का निर्देश दिया। बैठक में शिविर के दौरान साफ-सफाई, पेयजल, बिजली एवं सुरक्षा व्यवस्था को लेकर भी विस्तार से चर्चा की गई। उन्होंने सभी अधिकारियों को समय पर तैयारी पूरी करने एवं आपसी समन्वय के साथ कार्य करने का निर्देश दिया। स्थानीय अधिकारियों ने भी सहयोग शिविर को सफल बनाने का भरोसा दिलाया। Information & Public Relations Department, Government of Bihar

East Champaran, Bihar | Jun 24, 2026