बाह: सिधावली के पास सड़क हादसे में महिला घायल, सीएचसी बाह से आगरा रेफर
थाना बाह के बटेश्वर से दर्शन कर लौटते समय सिधावली मोड़ के पास एक सड़क हादसे में एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। निशा देवी (32 वर्ष), पत्नी सुभाष निवासी रुदमुली, अचानक बाइक से गिर गई, जिससे उसके सिर में गंभीर चोटें आईं। हादसा तब हुआ जब वे कुतक झरा के पास एक ब्रेकर पर पहुंचे। बाइक असंतुलित होने के कारण निशा देवी सड़क पर गिर पड़ी।