सागर नगर: सागर संभाग कमिश्नर डॉ. वीरेंद्र सिंह रावत ने दिए निर्देश, अत्याचार पीड़ितों को राहत राशि का वितरण प्राथमिकता से कराएं
संभाग कमिश्नर डॉक्टर वीरेंद्र सिंह रावत ने बुधवार दोपहर 1:00 बजे कमिश्नर कार्यालय सभा कक्ष में अनुसूचित जाति, जनजाति कार्य विभाग एवं स्वास्थ्य विभाग की संभाग स्तरीय समीक्षा बैठक ली।कमिश्नर ने अनुसूचित जाति एवं जनजाति वर्ग के अत्याचार पीड़ितों को प्राथमिकता के साथ राहत राशि वितरण करने के निर्देश जनजाति कार्य विभाग के अधिकारियों को दिए हैं।