सागर नगर: डॉक्टर जीएस चौबे ने पर्यावरण संरक्षण पर प्रेस कॉन्फ्रेंस की, 'पेड़ लगाओ, जल बचाओ, प्लास्टिक हटाओ' का नारा दिया
20 वर्ष पूर्व शहर के समाजसेवी डॉक्टर जीएस चौबे ने पत्रकारों, कलेक्टर एवं जनप्रतिनिधियों के सहयोग से एक वर्ष तक प्रतिदिन पर्यावरण संरक्षण संबंधी पोस्टर लगाकर लोगों को जागरूक करने जन चेतना अभियान प्रारंभ किया था। यह अभियान सफल भी हुआ। वर्तमान में पर्यावरण संतुलन विकास के लिए बड़ी संख्या में काटे जा रहे पेड़ों को लेकर पर्यावरण संरक्षण काफी जरूरी है।