सागर नगर: बड़ा बाजार: मंदिर की जगह को लेकर हुआ था बवाल, अब मंदिर बनकर तैयार, 6 जून से शुरू होगा प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम
बड़ा बाजार स्थित पारस टॉकीज के पास गौड़ बब्बा का भव्य मंदिर निर्माण कार्य चल रहा है।जिनकी प्राण प्रतिष्ठा एवं अन्य कार्यक्रम की रूपरेखा तैयार की गई है। प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम 6 जून दिन शुक्रवार से 8 जून दिन रविवार तक होगा। बता दे कि जनवरी माह में गौड़ मंदिर और जैन मंदिर के श्रद्धालुओं के बीच जमकर बवाल हुआ था और क्षेत्र में काफी तनाव की स्थिति बनी थी।