सागर नगर: बहेरिया थाना क्षेत्र में अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार एक की हुई मौत, दो लोग हुए घायल
बहेरिया थाना में आने वाले बाछलौन तिराहे के पास अज्ञात वाहन ने बाइक को टक्कर मार दी। जिससे बाइक पर सवार तीन युवक घायल हो गए। घटना की जानकारी राहगीरों ने पुलिस और 108 एंबुलेन्स को दी। जिसके बाद तीनों घायलों को जिला अस्पताल ले जाया गया। जहां एक घायल को जांच के बाद डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।