गाजीपुर में शनिवार को भारतीय जनता युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया। कलेक्ट्रेट परिसर के सामने उनका पुतला फूंका गया और जमकर नारेबाजी की गई।भाजयुमो जिला अध्यक्ष कुशवाहा विश्व प्रकाश अकेला के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपकर राहुल गांधी से सार्वजनिक माफी की मांग की।