हनुमना तहशील क्षेत्र के हर्दिहा गांव में दिनदहाड़े चोरी की वारदात से हड़कंप मच गया।फरियादी प्रदीप पटेल ने पुलिस को बताया कि वह ऑटो लेकर मऊगंज बाजार चला गया था। दोपहर करीब 12 बजे पत्नी अन्नपूर्णा पटेल खेत से घर लौटीं तो देखा कि मुख्य दरवाजे और अलमारी का ताला टूटा पड़ा है और सामान बिखरा हुआ है।अलमारी में रखी सोने चादी के जेवरात और 20 हजार की नगदी गायब है।