परसिया: छिंदवाड़ा मार्ग पर कोसमी में मक्के के ट्रक से अर्टिका कार टकराई, उज्जैन से सिवनी जा रहे 5 श्रद्धालु घायल
छिंदवाड़ा मार्ग पर कोसमी में ख़िरसाडोह इको सेंटर के समीप मक्के से भरे ट्रक से आर्टिका कार की टक्कर हो गई। हादसा शनिवार को 11:30 बजे के आसपास का है। उज्जैन से दर्शन कर लौट रहे पांच श्रद्धालु इस हादसे में घायल हुए । घायलों को परासिया सिविल अस्पताल उपचार के लिए लाया गया । यहां से सभी घायलों को एंबुलेंस से 12:30बजेछिंदवाड़ा रेफर कर दिया गया।