कुलपहाड़: बिना अनुमति खेत से मिट्टी खनन का आरोप, महिला ने तहसीलदार से की शिकायत
कुलपहाड़ तहसील क्षेत्र के ग्राम गुड़ा निवासी रूपा पत्नी कालका प्रसाद ने आरोप लगाया है कि सड़क निर्माण कार्य के दौरान ठेकेदार द्वारा बिना उसकी अनुमति के उसके खेत से मिट्टी निकाल ली गई, जिससे उसकी कृषि भूमि को नुकसान पहुंचा है। पीड़िता ने मामले की शिकायत तहसील प्रशासन से की, लेकिन अब तक कोई कार्रवाई नहीं होने का आरोप लगाया है।