*महर्षि वशिष्ठ मेडिकल कॉलेज में "हर घर तिरंगा" के तहत निकली तिरंगा यात्रा*
*जनपद बस्ती उत्तर प्रदेश 13 अगस्त 2026*
बस्ती : स्वतंत्रता दिवस से पहले देशभक्ति का जोश बढ़ाने के लिए महर्षि वशिष्ठ स्वशासी राज्य चिकित्सा महाविद्यालय में "हर घर तिरंगा" अभियान के अंतर्गत तिरंगा यात्रा निकाली गई। यात्रा की शुरुआत महाविद्यालय के प्रशासनिक भवन से हुई। प्रधानाचार्य ने हरी झंडी दिखाकर यात्रा को रवाना किया। कार्यक्रम की नोडल जिम्मेदारी डॉ. नंदिनी श्रीवास्तव और डॉ. आनंद बिहारी को दी गई थी। इस मौके पर मुख्य चिकित्सा अधीक्षक, चिकित्सा अधीक्षक, शिक्षकगण, अधिकारी, कर्मचारी और बड़ी संख्या में छात्र-छात्राओं ने हाथों में तिरंगा लेकर हिस्सा लिया। नर्सिंग कॉलेज की प्रधानाचार्या और उप-प्रधानाचार्या सहित स्टाफ ने भी यात्रा में शामिल होकर कार्यक्रम को सफल बनाया।
पूरे परिसर में "वंदे मातरम्" और "भारत माता की जय" के नारों के साथ राष्ट्रगौरव का माहौल देखने को मिला। प्रतिभागियों ने राष्ट्रीय एकता, अखंडता और संप्रभुता को बनाए रखने का संकल्प लिया।
समापन पर प्रधानाचार्य ने कहा कि तिरंगा हमारी पहचान है और "राष्ट्र प्रथम - सदैव सर्वोपरि" के भाव के साथ हमें राष्ट्रसेवा में जुटे रहना चाहिए। उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजन युवाओं में देशभक्ति और नागरिक कर्तव्यों के प्रति जागरूकता पैदा करते हैं।
*_"तिरंगा हमारी शान है,भारत हमारी पहचान है।"
*संवाददाता हरी ओम प्रकाश*
*राष्ट्रीय हिंदी दैनिक कौटिल्य का भारत*
Basti, Basti | Aug 13, 2026