*प्रतापगढ़: शादी का झांसा देकर युवती को ले जाने के मामले में पुलिस कार्रवाई तेज*
प्रतापगढ़ के थाना कंधई क्षेत्र के ग्राम आनापुर निवासी एक व्यक्ति ने पुलिस को सूचना दी कि उसकी पुत्री गांव में आयोजित एक दावत में गई थी। आरोप है कि उसी दौरान गांव के एक युवक ने युवती को बहला-फुसलाकर एवं शादी का झांसा देकर अपने साथ कहीं ले गया।
पीड़ित की तहरीर के आधार पर थाना कंधई में संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पुलिस मामले की गंभीरता से जांच कर रही है तथा युवती की बरामदगी और आरोपी की गिरफ्तारी के लिए आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।
इस संबंध में क्षेत्राधिकारी पट्टी मनोज कुमार सिंह रघुवंशी ने जानकारी देते हुए बताया कि मामले में विधिक कार्रवाई की जा रही है और पुलिस टीमों को आवश्यक निर्देश दिए गए हैं।