बलरामपुर: पुलिस अधीक्षक बलरामपुर ने पुलिस कार्यालय में आम जनों की समस्याएं और शिकायतें सुनीं
सोमवार 12 बजे पुलिस अधीक्षक बलरामपुर विकास कुमार द्वारा कार्यालय में जनसुनवाई के दौरान शहरी व ग्रामींण क्षेत्रों से शिकायतें/समस्याएं लेकर आये हुए शिकायतकर्ता/आम-जनों की सम्भावित समस्याओं का अवलोकन कर तत्काल सुनवाई की गई तथा राजस्व सम्बन्धी शिकायतों के निस्तारण हेतु पुलिस एवं राजस्व की टीमें गठित कर गुणवत्तापूर्ण अविलम्ब निस्तारण हेतु संबंधित को आदेशित किया