बलरामपुर: जिले में आयोजित मुख्यमंत्री आरोग्य स्वास्थ्य मेले में 2491 मरीजों का हुआ उपचार, सीएमओ ने दी जानकारी
रविवार को जनपद बलरामपुर के इक्कतीस प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर मुख्यमंत्री आरोग्य स्वास्थ्य मेलों का आयोजन किया गया। सीएमओ डॉ मुकेश कुमार रस्तोगी ने जानकारी दी कि जनपद में आयोजित मुख्यमंत्री आरोग्य स्वास्थ्य मेले में कुल 2491 लाभार्थियों को स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान किया गया, जिसमें 1041 पुरुष, 823 महिलाएं तथा 627 बच्चे शामिल है।