बलरामपुर: कोतवाली देहात क्षेत्र में नाबालिग के साथ दुष्कर्म के आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार, नाबालिग ने बच्ची को दिया जन्म
बलरामपुर में एक 16 वर्षीय नाबालिग लड़की के साथ दुष्कर्म के मामले में कोतवाली देहात पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। अपर पुलिस अधीक्षक मामले की जानकारी देते हुए बताया कि 23 जुलाई 2025 को पीड़िता के पेट में अचानक दर्द होने पर उसे महिला अस्पताल ले जाया गया, जहां उसने एक बच्ची को जन्म दिया। पीड़िता के पिता ने थाना कोतवाली देहात में शिकायत दर्ज कराई थी।