बलरामपुर: अपर पुलिस अधीक्षक ने जंगली नाथ मंदिर पर सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा
सोमवार 11 बजे अपर पुलिस अधीक्षक विशाल पांडे द्वारा पवित्र श्रावण मास के तृतीय सोमवार के दृष्टिगत थाना कोतवाली नगर क्षेत्रान्तर्गत बाबा जंगलीनाथ मंदिर का भ्रमण कर शांति व सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया गया।उन्होंने ड्यूटीरत पुलिस कर्मियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए। इस दौरान उन्होंने जलाभिषेक के लिए लाइन में लगे लोगों से शांति बनाए रखने को कहा।