बीकानेर: बीकानेर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 14 करोड़ से अधिक के मादक पदार्थ किए गए नष्ट
जिला पुलिस ने नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत बड़ी कार्रवाई करते हुए विभिन्न प्रकरणों में जब्त मादक पदार्थों को नष्ट किया। पुलिस ने कुल 44 मामलों में जब्त अवैध नशीले पदार्थों का ड्रग्स डिस्पोजल कमेटी की मौजूदगी में मादक पदार्थों का निस्तारण किया गया। इस दौरान डोडा 810.709 किलोग्राम, गांजा 71.720 किलोग्राम, एमडी 183.96 ग्राम, नशीली टेबलेट 16.850 किलोग्