पटना ग्रामीण: आलमगंज थाना क्षेत्र में प्रेम प्रसंग में युवक को मारी गई गोली, एक अभियुक्त गिरफ्तार
आलमगंज थाना क्षेत्र में विश्वकर्मा मंदिर के पास गोलीबारी की घटना 2 जनवरी को हुई थी, जिसमें एक युवक को गोली लगी थी। घायल को अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया। वहीं इस मामले में पुलिस ने 24 घंटे में ही एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। रविवार दोपहर 3:07 पर मामले की जानकारी एसपी ईस्ट परिचय कुमार ने दी है।