पटना ग्रामीण: आपराधिक घटना को अंजाम देने की तैयारी कर रहे 11 अभियुक्त गिरफ्तार, हथियार भी बरामद
गौरीचक थाना क्षेत्र में 3 जनवरी को पुलिस को सूचना मिली थी कि कुछ अपराधी अवैध हथियार के साथ एकत्र होकर किसी आपराधिक घटना को अंजाम देने की तैयारी कर रहे हैं। इस सूचना के आधार पर पुलिस ने छापेमारी कर कुल 11 अभियुक्त को गिरफ्तार किया। जिनके पास से दो देसी कट्टा, 7 जिंदा कारतूस, एक मिसफायर कारतूस, दो मोटरसाइकिल और विदेशी शराब भी बरामद किए गए हैं।