पटना ग्रामीण: मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने सम्राट चौधरी को साथ रहने की गारंटी दी, शकुनी चौधरी को जन्मदिन की बधाई
बिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के पिता शकुनी चौधरी का आज जन्मदिन है। इस मौके पर सम्राट चौधरी ने कार्यक्रम का आयोजन किया जिसमें बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार भी रविवार की दोपहर करीब 12:00 बजे पहुंचे। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने इस दौरान शकुनी चौधरी को जन्मदिन की बधाई देते हुए सम्राट चौधरी की खूब तारीफ की।