नईसराय: बारिश की खेंच के चलते चिंतित हुए किसान, खरीफ फसल की बुवाई के लिए खरीद चुके हैं महंगा खाद बीज
बारिश की खेंच के चलते किसानों के चेहरे पर चिंता की लकीरें साफ दिखने लगी हैं। 20 जून को आने वाला मानसून 10 दिन लेट हो चुका है। ऐसे में खरीफ फसल की बुवाई प्रभावित होना तय माना जा रहा है। खासबात यह है किक्षेत्र के किसानों ने महंगा बीज और खाद लेकर खरीफ फसल की बुवाई की पूरी तैयारी कर ली है। ऐसे में यदि बारिश और लेट होती है तो किसानों को बड़ा नुकसान उठाना पड़ेगा