हरिद्वार: पेंटागन मॉल स्थित बार में बाउंसर को थप्पड़ मारने के मामले में सिडकुल पुलिस ने 7 के खिलाफ दर्ज किया मुकदमा
पेंटागन मॉल में बार में शराब पीने के दौरान पियक्कड़ों को गाली देने से रोकने पर बाउंसर को जान से मारने की धमकी देते हुए दबंगों ने पिटाई कर दी। शनिवार देर रात हुई घटना का CCTV वायरल हो रहा है जिसमे बाउंसर को थप्पड़ मारा जा रहा है। मामले में पीड़ित बाउंसर की शिकायत पर सिडकुल पुलिस ने सौरभ गुर्जर, शुभम गुर्जर, राहुल गुर्जर समेत 7 के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।