प्रतापगढ़: प्रतापगढ़ में योग दिवस की तैयारी, कंपनी गार्डन में किया गया योगाभ्यास
प्रतापगढ़ के कंपनी गार्डन में आगामी 21 जून को आयोजित होने वाले 'अंतरराष्ट्रीय योग दिवस' की तैयारियों के तहत सोमवार सुबह 8 बजे विशेष योग शिविर का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में सदर विधायक राजेंद्र कुमार मौर्य, सीडीओ राम मोहन मीणा और नगरपालिका अध्यक्ष प्रतिनिधि विशाल विक्रम सिंह ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और योगाभ्यास किया। इस दौरान अधिकारियों और जनप्रतिनिधि