कटनी - चार लाख डॉलर का लालच, किस्तों में 1 लाख 60 हजार की ठगी का आरोप
कटनी में साइबर ठगी का एक ऐसा मामला सामने आया है, जिसमें एक ग्रामीण महिला को चार लाख रुपये कीमत के अमेरिकी डॉलर मिलने का झांसा देकर कथित तौर पर 1 लाख 60 हजार रुपये ठग लिए गए। इंस्टाग्राम के जरिए महिला से संपर्क किया गया और डॉलर की रकम उसके खाते में ट्रांसफर करने के नाम पर पहले 10 हजार रुपये मांगे गए। इसके बाद कभी लीगल प्रोसेस, कभी कन्वर्जन तो कभी टैक्स और बड़े अधिकारी के खर्च के नाम पर महिला से बार-बार पैसे जमा करवाए गए। पीड़िता का आरोप है कि ठगों के झांसे में फंसकर उसने कर्ज लिया, रिश्तेदारों से पैसे उधार लिए और गहने तक गिरवी रख दिए।
Huzur, Bhopal | Oct 6, 2026