कटनी - मटवारा में युवक और उसकी मां से मारपीट का आरोप।
- कटनी के स्लीमनाबाद थाना क्षेत्र के मटवारा गांव से मारपीट का एक कथित वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में एक युवक के साथ मारपीट का दृश्य दिखाई दे रहा है। पीड़ित परिवार का आरोप है कि कुछ लोगों ने घर में घुसकर युवक और उसकी मां के साथ बेरहमी से मारपीट की और युवक के कपड़े तक फाड़ दिए। मामले में पुलिस पर शिकायत के बावजूद कार्रवाई नहीं करने का आरोप लगाते हुए पीड़ित परिवार ने एसपी कार्यालय पहुंचकर न्याय और सुरक्षा की गुहार लगाई है।
Huzur, Bhopal | Oct 6, 2026