पतरातू: भुरकुंडा क्षेत्र के लोगों ने पंचायत सचिवालय में प्रदर्शन किया, भुरकुंडा प्रखंड बनाने और केंद्रीय विद्यालय को पुनर्स्थापित करने की मांग की
भुरकुंडा पंचायत सचिवालय में भुरकुंडा को प्रखंड बनाने एवं केंद्रीय विद्यालय को पुनर्स्थापना की मांग को लेकर भुरकुंडा क्षेत्र विकास मंच की बैठक में वक्ताओं ने एक स्वर से कहा कि भुरकुंडा अपने आप मे प्रखंड बनने की सभी अहर्ताएँ रखता है ! यहां की आबादी पंचायतों की अधिकतम संख्या देखते हुए भुरकुंडा को प्रखंड बनना अति आवश्यक है।