सतना रेलवे परिसर के RPF पोस्ट के बगल में 4 दिन की नवजात बच्ची मिलने से सनसनी फैल गई । मौके पर पहुंची GRP फौरन नवजात बच्ची को जिला अस्पताल ले गई, जहां इलाज के दौरान नवजात की मौत हो गई । डा. ने PM के लिए नवजात का शव मर्चुरी शिफ्ट कर दिया है । रविवार की सुबह 1130 बजे GRP पूछताछ कर CCTV खंगाल रही है, जिससे कलयुगी मां बाप को तलाश किया जा सके ।