कतरीसराय: कतरीसराय थाना का डीएसपी ने किया निरीक्षण, लंबित मामलों के जल्द निपटारे के दिए निर्देश
राजगीर के डीएसपी सुनील कुमार सिंह द्वारा मंगलवार को कतरीसराय थाना का विधिवत निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान डीएसपी ने थाना परिसर एवं थाना भवन की साफ-सफाई की स्थिति का जायजा लिया तथा थाने में संधारित विभिन्न अभिलेखों और पंजीयों का गहन अवलोकन किया। निरीक्षण के क्रम में डीएसपी ने थाना में लंबित कांडों की समीक्षा की और अनुसंधान की प्रगति की जानकारी ली।