गुना: ढोंगा मोहल्ला: शादी में गए युवक ने पुरानी रंजिश में कुर्सी व बाल्टी से मारपीट का आरोप लगाया, मामला दर्ज
Guna, Guna | Apr 13, 2026 गुना कोतवाली थाना के ढोंगा मोहल्ला में शादी में गए युवक ने पुरानी रंजिश में मारपीट के आरोप लगाए है। 13 अप्रैल को दर्ज मामले में फरियादी अकरम खान ने पुलिस को बताया, बीती रात पुरानी रंजिश पर शादी में कर्नलगंज निवासी चार युवकों ने विवाद किया, कुर्सी बाल्टी उठाकर मारपीट की। बचाने आए दोस्त को भी पीटने का आरोप लगाया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच में लिया है।