खकनार: ग्राम घाघरला में फाग उत्सव की धूम, होली गीतों से गूंज उठा गांव
बुरहानपुर जिले के ग्राम घाघरला में फाल्गुन माह के आते ही होली की मस्ती अपने चरम पर पहुंच गई है। गांव में रात्रि के समय होली गीतों की महफिलें सजने लगी हैं, जहां महिला एवं पुरुष मिलकर पारंपरिक फाग गीतों के सुरों में खो रहे हैं। रविवार की रात में रंगों और संगीत से सराबोर हो गया। यहां शाम 7:00 बजे महिलाओं और पुरुषों द्वारा सामूहिक रूप से फाग गीत गाए गए।