खकनार: शेखपुरा भगोरिया हाट मेले में कड़ी सुरक्षा, महिलाओं की सुरक्षा पर विशेष ध्यान
बुरहानपुर जिले में लगने वाले भगोरिया हाट मेले में पुलिस प्रशासन ने कड़े सुरक्षा इंतजाम किए हैं। कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया है। महिला सुरक्षा के मद्देनजर विशेष महिला पुलिसकर्मियों की तैनाती की गई है। आज शनिवार शेखपुरा में सुबह 10बजे से शाम 5 बजे तक यातायात प्रबंधन के तहत पार्किंग की सुचारू व्यवस्था की गई है।