खकनार: खरगोन से आए अतिक्रमणकारी चाकबारा में डेरा डाले, पीएम आवास योजना की मांग पर महिला सरपंच ने जताई आपत्ति
बुरहानपुर जिले की ग्राम पंचायत चाकबारा में खरगोन जिले से आए अतिक्रमणकारियों ने जंगल में डेरा डाल लिया है। इन लोगों ने पूर्व सरपंच की साठगांठ से राशन कार्ड भी बनवा लिए हैं और अब प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ लेने की मांग कर रहे हैं। इस पर ग्राम पंचायत की महिला सरपंच राजनती बाई ने कड़ा ऐतराज जताया है और जिला कलेक्टर हर्ष सिंह से इसकी शिकायत की है।