कोईलवर: बीरमपुर-कितपुरा में 90 लीटर देसी शराब और बाइक जब्त, कारोबारी फरार
गिधा थाना पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर शुक्रवार रात करीब 8:30 बजे बीरमपुर-कितपुरा क्षेत्र में छापेमारी कर 90 लीटर देसी शराब बरामद की। कार्रवाई के दौरान शराब लदी एक बाइक भी जब्त कर ली गई, जबकि शराब कारोबारी अंधेरे का फायदा उठाकर मौके से फरार हो गया। अपर थानाध्यक्ष राजीव कुमार ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई कीगई।