बांदा: कालिंजर में जुआ खेलते 3 गिरफ्तार, 5145 रुपये और ताश के पत्ते बरामद, 3 फरार*
एसपी बांदा पलाश बंसल के निर्देशन में चलाए जा रहे अपराध विरोधी अभियान के तहत थाना कालिंजर पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने हार-जीत की बाजी लगाकर जुआ खेल रहे 3 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है।
*कैसे हुई कार्रवाई:*
दिनांक 22.09.2026 की देर शाम पुलिस गश्त पर थी, तभी सूचना मिली कि तरहटी कालिंजर बेलाताल में बने जर्जर गुम्बद के पास कुछ लोग जुआ खेल रहे हैं। सूचना पर पुलिस ने तत्काल दबिश दी। मौके से 3 लोगों को पकड़ लिया गया, जबकि 3 अन्य अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गए।
मौके से पुलिस ने मालफड़ के 4000 रुपये, जामातलाशी से 1145 रुपये, कुल *5145 रुपये*, *52 ताश के पत्ते* और *3 मोटरसाइकिल* बरामद की हैं।
*गिरफ्तार अभियुक्त:*
1. नवल किशोर पुत्र रामकिशोर निवासी कीरतपुर, थाना धरमपुर, जिला पन्ना (मध्य प्रदेश)
2. जयपाल पुत्र नत्थू निवासी कटरा, थाना कालिंजर, बांदा
3. बाल किशन उर्फ बाटू पुत्र लक्ष्मण निवासी तरहटी कालिंजर, थाना कालिंजर
*फरार अभियुक्त:*
शेरा पुत्र रामऔतार, चुन्नू पुत्र अज्ञात, दुर्गेश पुत्र कौटू - तीनों निवासी अज्ञात
पुलिस ने सभी के खिलाफ मु0अं0सं0 130/2026 धारा 13 जुआ अधिनियम के तहत केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
*गिरफ्तारी करने वाली टीम:* थानाध्यक्ष कालिंजर दारा सिंह, चौकी प्रभारी किला कालिंजर मनीष कुमार, कांस्टेबल रामकिशोर यादव, विमलेश सरोज और यादवेन्द्र सिंह।
Atarra, Banda | Sep 22, 2026