सिंगरौली: कलेक्टर की अध्यक्षता में जिला स्तरीय वन अधिकार समिति की बैठक आयोजित
जिला स्तरीय वनाधिकार समिति की बैठक कलेक्टर अरूण परमार के अध्यक्षता एवं वन मण्डल अधिकारी अखिल बंसल, जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी गजेन्द्र सिंह नागेश के उपस्थिति में कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित हुई। बैठक में निर्धारित एजेंडा विंदुओ सहायक आयुक्त जन जाति कार्य विभाग द्वारा समिति के सदस्यों का स्वागत करते हुये प्रस्तुत किया गया। वन अधिकार अधिनियम 2006 नियम 2008 के तहत विभिन्न विकास कार्यो हेतु प्रभावित वन भूमियों के व्यपवर्तन हेतु डीलसी प्रमाण पत्र जारी करने के लिए प्रस्तुत किया गया।