सिंगरौली: एनटीपीसी विन्ध्यनगर कालोनी एनएच 2 के एक आवास में असिस्टेंट लोको पायलट ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, जाँच में जुटी पुलिस
विन्ध्यनगर थाना क्षेत्र के एनटीपीसी विन्ध्यनगर कालोनी एनएच 2 में निवासरत असिस्टेंट लोको पायलट अर्जुन चतुर्वेदी पिता राजीव लोचन चतुर्वेदी उम्र 29 वर्ष ने अज्ञात कारणों से गुरूवार देर रात अपने आवास में फांसी लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली है। मृतक एनटीपीसी के अंतर्गत असिस्टेंट लोको पायलट के पद पर कार्यरत था। विन्ध्यनगर थाना की पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को अपने कब्जे में लेकर मर्ग क़ायम कर आज पीएम कराकर शव परिजनों को सौंप दिया है और इस पूरे मामले पर जाँच शुरू कर दी है ।