सिंगरौली: अपहरण से संबंधित प्रकरण में शक्ति नगर पुलिस ने सिंगरौली के तेलगावां से अभियुक्त को किया गिरफ्तार, अपहृता बरामद
अपहरण से संबंधित प्रकरण में शक्ति नगर पुलिस ने सिंगरौली के तेलगावां से अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। जानकारी के अनुसार थाना पर दिनांक 20/2/2024 को पंजीकृत अपराध संख्या 27/2024 धारा 363/366 भादवि से संबंधित पीड़िता को बरामद किया गया। मुकदमा उपरोक्त से संबंधित अभियुक्त सुनील साकेत पिता सुरेश साकेत निवासी तेलगावां थाना विंध्यनगर जिला सिंगरौली को गिरफ्तार किया गया है।