सिंगरौली: एनसीएल के कृष्णशीला परियोजना में निःशुल्क प्रशिक्षण कार्यक्रमों का महाप्रबंधक ने किया शुभारंभ।
कृष्णशिला परियोजना में निशुल्क प्रशिक्षण कार्यक्रमों का महाप्रबंधक ने किया शुभारंभ। जिसके अंतर्गत निशुल्क प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी हेतु कोचिंग क्लासेस तथा कोर्स ऑन कंप्यूटर कॉन्सेप्ट सीसीसी का प्रशिक्षण दिया जाएगा।प्रशिक्षण कार्यक्रम में 50 ग्रामीण युवाओं को प्रतियोगी परीक्षाओं से सम्बंधित 6 महीने के अवधि एवं कोर्स ऑन कम्प्यूटर का प्रशिक्षण होगा।