सिंगरौली: जिले में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के 28 फरवरी को प्रस्तावित भ्रमण को लेकर कलेक्ट्रेट में बैठक आयोजित
प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के जिले में 28 फरवरी को प्रस्तावित भ्रमण को दृष्टिगत रखते हुये एवं मुख्यमंत्री जी के कार्यक्रम के सफल आयोजन हेतु तैयारियो के संबंध में कलेक्टर श्री अरूण परमार के अध्यक्षता में एवं वन मण्डल अधिकारी अखिल बंसल, जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी गजेन्द्र सिंह नागेश के उपस्थित में कलेक्ट्रेट सभागार में जिलाधिकारियो के साथ बैठक आयोजित हुई।