कुरई: पीपरडाही गांव में खेत में काम करते समय महिला को सांप ने काटा, इलाज के दौरान हुई मौत
Kurai, Seoni | Oct 22, 2026 सिवनी जिले के लखनवाड़ा थाना अंतर्गत पीपरडाही गांव में खेत में काम करने के दौरान जहरीले सांप के काटने से महिला कुसुम यादव की मौत हो गई। सांप के काटने के बाद महिला को इलाज के लिए ले जाया गया, जहां उपचार के दौरान उसने दम तोड़ दिया। गुरुवार को घटना के बाद पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी है।