चरखारी: समाजवादी पार्टी की पीडीए जनसंवाद यात्रा चरखारी पहुंची, पार्टी के प्रदेश सचिव ने की प्रेस वार्ता
पीडीए जनसंवाद यात्रा के दौरान चरखारी पहुंचे प्रदेश सचिव महेश कश्यप ने पत्रकारों से वार्ता की है। मंगलवार समय तकरीबन 4 बजे पत्रकारों से वार्ता करते हुए कश्यप ने कहा कि समाजवादी सरकार में वंचित और पिछड़े समाज के कल्याण के लिए कार्य होता आया है लेकिन वर्तमान भाजपा की सरकार केवल तुष्टिकरण की नीति अपनाते हुए देश में विभाजन की स्थिति पैदा कर रही है।