चरखारी: करहरा खुर्द गांव में गौ सेवा समिति की प्रदेश उपाध्यक्ष के साथ हुई अभद्रता, जान से मारने की धमकी दी गई, वीडियो हुआ वायरल
ग्राम करहरा खुर्द प्रधान करन सिंह पर गौ सेवा समिति की प्रदेश उपाध्यक्ष प्रियंका सक्सेना के साथ अभद्रता और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगा है। जिसका वीडियो भी वायरल हुआ है। गौसेवा समिति की प्रदेश उपाध्यक्ष ने सोमवार समय 2 बजे SDM चरखारी को दिए लिखित शिकायती पत्र में आरोप लगाया है कि ग्राम की गौशाला में जाने पर उनके साथ प्रधान द्वारा अभद्रता की गई है।